News Saga Desk
UPSSSC PET Result 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार खबरें फैल रही हैं कि परिणाम जारी कर दिया गया है। लेकिन दूसरी ओर, ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in के ठप होने से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि वेबसाइट खुल ही नहीं रही और रिजल्ट देखने में समस्या आ रही है।
सोशल मीडिया पर बढ़ी अटकलें
परीक्षा परिणाम को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी चर्चा तेज है। एक यूजर ने लिखा,
“UPSSSC PET रिजल्ट को लेकर परेशान साथी ध्यान दें—इस समय किसी का भी रिजल्ट शो नहीं हो रहा है। वेबसाइट पर Invalid Registration Number या No Records Found दिखा रहा है। आज दोपहर या शाम तक ऑफिशियल रिजल्ट और नोटिस जारी हो सकता है। तब जाकर आप अपना PET रिजल्ट चेक कर पाएंगे।”
इस संदेश के बाद अभ्यर्थियों के बीच थोड़ी राहत आई है, लेकिन ऑफिशियल अपडेट का इंतजार जारी है।
UPSSSC PET Result कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
स्टेप्स:
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UPSSSC PET Result 2025 / Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
- नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर और कैप्चा भरें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
अभी परिणाम को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें।
No Comment! Be the first one.