ईडी समन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दो बेल बॉन्ड पर मिली जमानत

NEWS SAGA DESK

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश हुए, जहां अदालत ने उन्हें 7-7 हजार रुपये के दो बेल बॉन्ड भरने पर जमानत प्रदान की। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे की सुनवाइयों में मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।

मुख्यमंत्री की यह पेशी झारखंड हाईकोर्ट के उस निर्देश के बाद हुई, जिसमें ईडी समन की अवहेलना से जुड़े मामले में उन्हें विशेष अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया गया था। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की पीठ ने उनकी मौजूदगी को अनिवार्य बताया था।

मुख्यमंत्री की ओर से हाईकोर्ट में यह जानकारी दी गई थी कि 12 दिसंबर को निचली अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। उनकी दलील थी कि यदि यह प्रक्रिया शुरू होती है, तो हाईकोर्ट में लंबित उनकी याचिका का महत्व कम हो जाएगा। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री 12 दिसंबर को निचली अदालत में स्थगन याचिका दाखिल करते हैं, तो अगली सुनवाई की तारीख 18 दिसंबर के बाद तय की जाएगी।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More