धुरंधर पर ऋतिक रोशन का रिएक्शन: रणवीर-अक्षय की फिल्म ने जीता दिल, बॉक्स ऑफिस पर नई उड़ान

News Saga Desk

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म धुरंधर की जमकर तारीफ की है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। अक्षय खन्ना के एंट्री सीन पर तो सोशल मीडिया पर खास क्रेज देखने को मिल रहा है और कई फैन रील्स वायरल हो रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धुरंधर का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें यह फिल्म सिनेमा के लिहाज़ से बेहद प्रेरणादायक लगी। उन्होंने कहा कि कहानी कहने का स्टाइल दमदार है और फिल्म से उन्होंने एक छात्र की तरह बहुत कुछ सीखा। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिल्म की पॉलिटिक्स से वे पूरी तरह सहमत नहीं हैं, लेकिन सिनेमा के स्तर पर इसे शानदार बताया।

इसी बीच, धुरंधर की कमाई लगातार बढ़ रही है और फिल्म ने अमीर खान की सितारे ज़मीन प के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन (167.46 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह ने फिल्म में भारतीय जासूस हमजा का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। कुल मिलाकर, धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए साल की बड़ी हिट साबित हो रही है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More