भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड का ऐलान, लेनोक्स को पहली बार मौका; टी20 में सैंटनर और वनडे में ब्रेसवेल कप्तान

News Saga Desk

हैदराबाद: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम जनवरी 2026 में भारत दौरे पर आने वाली है, जहां वह 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। फरवरी–मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह सीरीज न्यूजीलैंड के लिए अंतिम तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है। इसी को देखते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत दौरे के लिए अपने वनडे और टी20 स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड ‘ए’ टीम के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर जेडन लेनोक्स को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा और नए चेहरों को भी मौका देकर संतुलित टीम तैयार करने की कोशिश की है।

वनडे टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल को सौंपी गई है, जबकि टी20 टीम की कमान मिशेल सैंटनर संभालेंगे। वनडे स्क्वाड में लेनोक्स के साथ क्रिस्टियन क्लार्क, आदि अशोक, जोश क्लार्कसन, निक केली और हाल ही में टेस्ट डेब्यू करने वाले माइकल रे को शामिल किया गया है।

जेमिसन और सैंटनर की वापसी

तेज गेंदबाज काइल जैमीसन वनडे और टी20 दोनों टीमों में वापसी कर रहे हैं। वहीं ग्रोइन इंजरी से उबर रहे मिशेल सैंटनर को सिर्फ टी20 टीम में शामिल किया गया है। सैंटनर की अनुपस्थिति में वनडे सीरीज के दौरान ब्रेसवेल टीम का नेतृत्व करेंगे, जिनके साथ डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिशेल, विल यंग और हेनरी निकोल्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

विलियमसन चयन के लिए उपलब्ध नहीं

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन SA20 लीग में व्यस्त रहने के कारण वनडे चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वहीं टेस्ट कप्तान टॉम लैथम पारिवारिक कारणों से वनडे सीरीज से बाहर हैं और तेज गेंदबाज मैट हेनरी काफ इंजरी के चलते वनडे नहीं खेलेंगे, हालांकि उन्हें टी20 टीम में शामिल किया गया है।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉन्वे, जैक फॉक्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टी20 टीम

मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, जैक फॉक्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबी।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वाड को आगामी टी20 विश्व कप के लिए भी आधार माना जा रहा है। उपकप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर जितेश शर्मा को टीम से बाहर रखा गया है, जबकि ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी हुई है।

टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह, ईशान किशन।

IND vs NZ 2026 सीरीज शेड्यूल

  • 11 जनवरी: पहला वनडे
  • 14 जनवरी: दूसरा वनडे
  • 18 जनवरी: तीसरा वनडे
  • 21 जनवरी: पहला टी20
  • 23 जनवरी: दूसरा टी20
  • 25 जनवरी: तीसरा टी20
  • 28 जनवरी: चौथा टी20
  • 31 जनवरी: पांचवां टी20

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

February 4, 2026

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More