बाघमारा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

NEWS SAGA DESK
बाघमारा। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, बड़ा पाण्डेयडीह बाघमारा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दीपा कुमारी एवं विनोद महतो ने सभी छात्राओं को बाल विवाह, बाल यौन शोषण, बाल संरक्षण तथा बाल अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि यदि किशोरियां सशक्त होंगी तो बाल विवाह की कुप्रथा स्वतः समाप्त हो जाएगी। बाल विवाह मुक्त भारत एवं झारखंड के निर्माण को लेकर सरकार द्वारा 100 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो मार्च माह तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर लायंस क्लब की ओर से लक्ष्मण रवानी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, विनोद मिश्रा, झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट से दीपा कुमारी एवं विनोद महतो, जबकि विद्यालय की ओर से वार्डन सरोज मैडम, देवन्ती मैडम एवं सबिता मैडम उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं एवं शिक्षकों ने बच्चों के संरक्षण और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक शपथ लिया।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More