वाजपेयी जयंती पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा-उनके विचार सदैव प्रेरणादायी

News Saga Desk

रांची। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन स्थित दरबार हॉल में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने वाजपेयी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को स्मरण करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्श, विचार और मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Read More News

Read More