अटल जयंती पर तोरपा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन, याद किए गए अटल जी के योगदान

News Saga Desk

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर भवन तोरपा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार ने की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान राजनेता होने के साथ-साथ कवि और पत्रकार भी थे। उन्होंने तीन बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी और भारतीय जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि अटल जी को उनकी प्रभावशाली वाक्पटुता, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, पोखरण-II परमाणु परीक्षण और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी ऐतिहासिक परियोजनाओं के लिए सदैव याद किया जाएगा। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में रामानंद साहू, भगीरथ राय, दीपक तिग्गा, शशांक शेखर राय, संजय साहू, नीरज जायसवाल, कैलास कांशी, मुकेश गुप्ता, रुपेश गुप्ता, महाबीर साहू, शिवनारायण शाहदेव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More