News Saga Desk
रांची जिले से एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह खलारी स्थित केडीएएच ग्राउंड के पास एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद युवक घर पहुंचा और खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने सुबह ग्राउंड के पास अपनी प्रेमिका को रोका था। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। बातचीत के तुरंत बाद युवक ने लड़की पर गोली चला दी। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय सूत्रों और पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद युवक ने एक वीडियो बनाया था, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार होकर सीधे अपने घर पहुंचा, जहां उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
No Comment! Be the first one.