रांची यूनिवर्सिटी में पीजी वोकेशनल व सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नामांकन शुरू, नोटिफिकेशन जारी

News Saga Desk

रांची यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025–27 के लिए पीजी व्यावसायिक (Vocational) और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नामांकन को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल https://jharkhanduniversities.nic.in के माध्यम से विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभागों, संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों में आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि यूजी सेमेस्टर फोर या फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची की तिथि अलग से नोटिफिकेशन जारी कर घोषित की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि सत्र शुरू होने के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो नामांकन प्रक्रिया आगे भी जारी रखी जा सकती है।

मेरिट लिस्ट में प्राथमिकता के नियम:

  • नामांकन के दौरान विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार वेटेज प्रदान किया जाएगा।
  • आरक्षण का लाभ केवल झारखंड राज्य सरकार द्वारा मान्य प्रमाण पत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा, अन्य राज्यों के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।
  • नामांकन के समय सभी मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन अनिवार्य होगा। मूल दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में अभ्यर्थी का दावा स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।

शुल्क भुगतान:

आवेदन और नामांकन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन चांसलर पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। शुल्क की राशि संबंधित कॉलेज या विभाग द्वारा निर्धारित होगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने और पोर्टल पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More