News Saga Desk
राजधानी रांची स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्य कार्यालय में पार्टी का 100वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सचिव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय के समक्ष सीपीआई का झंडा फहराया गया। साथ ही पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ नेताओं को याद करते हुए कामरेड अतुल अंजान और कामरेड सुधाकर रेड्डी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक भी काटा गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना वर्ष से लेकर अब तक के 100 वर्षों के संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने देशहित में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीपीआई ने हमेशा मजदूरों, किसानों और समाज के निम्न वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है।
प्रदेश सचिव ने कहा कि पार्टी आने वाले वर्षों में भी जनहित के मुद्दों पर पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करती रहेगी और देश व समाज के हित में अपनी भूमिका निभाएगी।
No Comment! Be the first one.