News Saga Desk
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 दिसंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह के दौरान 2015 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। ये सभी अभ्यर्थी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 में सफल घोषित किए गए हैं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी। सरकार का कहना है कि इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
इन पदों पर दी जाएगी नियुक्ति
सीजीएल-2023 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को अलग-अलग श्रेणियों में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इनमें
- 847 सहायक अनुभाग पदाधिकारी (एएसओ),
- 293 कनीय सचिवालय सहायक,
- 170 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी,
- 4 प्लानिंग असिस्टेंट,
- 191 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,
- 249 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,
- 178 अंचल निरीक्षक शामिल हैं।
राज्य सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से न केवल युवाओं को स्थायी रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रशासनिक सेवाओं में भी आवश्यक मानव संसाधन की पूर्ति होगी।
No Comment! Be the first one.