राष्ट्रपति के रांची दौरे को लेकर 28 से 30 दिसंबर तक नो फ्लाइंग जोन घोषित

News Saga Desk

रांची : भारत की माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राष्ट्रपति के 28 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक रांची प्रवास को देखते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर लोक भवन तक के कई इलाकों को “नो फ्लाइंग जोन” घोषित किया गया है।

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुरक्षा कारणों से अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर), रांची ने BNSS की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। इसके तहत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक और लोक भवन के चारों ओर 200 मीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

यह निषेधाज्ञा 28 दिसंबर 2025 की सुबह 6 बजे से 30 दिसंबर 2025 की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि के दौरान निर्धारित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन या अन्य हवाई गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More