लातेहार के तुबेद कोलियरी में दहशत फैलाने को फायरिंग, तीन राउंड चली गोलियां, गिरोह ने ली जिम्मेदारी

News Saga Desk

लातेहार: जिले के तुबेद कोलियरी में बीती रात अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। बाइक पर सवार दो अपराधी कोलियरी के काटा घर के पास पहुंचे और दो से तीन राउंड गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गोली चलने की आवाज सुनते ही कोलियरी के सुरक्षा कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कोलियरी की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया गया। हालांकि, देर रात तक चले अभियान में अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि तुबेद कोलियरी में हुई गोलीबारी की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर गिरोह ने ली जिम्मेदारी

इधर, घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक विज्ञप्ति जारी कर क्षेत्र में सक्रिय एक आपराधिक गिरोह ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। विज्ञप्ति में कोयला परिवहन और खनन कार्य से जुड़ी कंपनी के प्रबंधक को रंगदारी को लेकर धमकी दी गई है। इसके साथ ही अपराधियों ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें गोली चलने की आवाज सुनी जा सकती है।

पुलिस अब इस वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रही है। साथ ही गिरोह की पहचान और उनकी गतिविधियों को लेकर खुफिया स्तर पर भी पड़ताल तेज कर दी गई है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More