News Saga Desk
हजारीबाग जिले के उरीमारी इलाके में हुई गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है। इस संबंध में बुधवार को गिरोह की ओर से सोशल मीडिया पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
प्रेस विज्ञप्ति में गैंग ने दावा किया है कि उरीमारी में दशाई मांझी के घर पर हुई फायरिंग उसी की करतूत है। गिरोह ने कहा है कि बार-बार किए गए फोन कॉल को नजरअंदाज करने के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञप्ति में आपराधिक गिरोह ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि यदि अब भी उनकी बात नहीं मानी गई तो आगे और गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। गैंग ने पीड़ित को जल्द “सिस्टम में आने” की चेतावनी दी है और जान-माल को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी है।
सोशल मीडिया पर सामने आई इस प्रेस विज्ञप्ति को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मामले को लेकर जांच तेज कर दी गई है और गिरोह के सदस्यों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
No Comment! Be the first one.