धुर्वा से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सुराग देने पर 51 हजार का इनाम

News Saga Desk

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए दो मासूम भाई-बहन, 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका-का तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने दोनों बच्चों के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को 51 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, धुर्वा निवासी दोनों बच्चे 2 जनवरी की शाम से लापता हैं। बच्चों की मां नीतू देवी ने बताया कि दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच अंश और अंशिका घर से बिस्किट खरीदने निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों के मुताबिक, बच्चों को आखिरी बार उसी दिन शाम करीब 4 बजे शालीमार बाजार और शहीद मैदान के आसपास देखा गया था।

मां का कहना है कि जिस दुकान से बच्चे आमतौर पर बिस्किट लेते थे, वह उस समय बंद थी। आशंका है कि दुकान बंद मिलने पर बच्चे आगे की ओर चले गए और रास्ता भटकने के कारण घर नहीं लौट सके।

सूचना मिलते ही रांची पुलिस की कई टीमें बच्चों की तलाश में जुट गईं। खोज अभियान को और तेज करने के लिए पुलिस ने बच्चों की तस्वीरों और इनाम राशि के साथ पोस्टर जारी कर शहर के विभिन्न इलाकों में चस्पा किए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी अंश और अंशिका के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More