चाईबासा में हाथियों का कहर: दंतैल के हमले में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक सप्ताह में 17 जानें गईं

News Saga Desk

चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार भयावह होता जा रहा है। मंगलवार देर रात एक बार फिर दंतैल हाथी ने रिहायशी इलाके में घुसकर तबाही मचाई और एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचलकर मार डाला। इस घटना के साथ ही बीते एक सप्ताह में हाथियों के हमले से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित परिवार रात में अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और सीधे एक मकान पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया और फिर अंदर घुसकर लोगों पर हमला कर दिया।

इस दर्दनाक घटना में पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार का एक बच्चा किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। हाथी के हमले से मकान पूरी तरह टूट-फूट गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह ग्रामीणों के साथ स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा हाथियों को रिहायशी इलाकों से दूर रखने के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने, हाथियों की निगरानी बढ़ाने और गांवों को सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More