News Saga Desk
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार दोपहर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे फर्टिलाइजर थाना क्षेत्र के कंसर इलाके में हुआ, जहां एक चार्टर प्लेन गुड़ियाटोली सरकारी स्कूल के पास खेत में गिर गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। विमान के गिरने के बाद उसमें से एविएशन फ्यूल के लीक होने की सूचना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने एहतियातन क्षेत्र को घेर लिया है और ग्रामीणों को विमान के पास जाने से रोका जा रहा है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों और विमान में सवार लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
No Comment! Be the first one.