बारामती विमान हादसे पर शोक, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई संवेदना

News Saga Desk

रांची। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे की खबर से देशभर में शोक का माहौल है। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों के निधन की सूचना सामने आई है। घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदना प्रकट की।

सीएम हेमंत ने जताया शोक

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा कि बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

 

हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर जा रहा एक निजी विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कुल छह लोगों की मौत होने की सूचना है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More