News Saga Desk
जमशेदपुर: रेलवे विभाग ने गुरुवार को टाटा–बादामपहाड़ सेक्शन पर चलने वाली दो जोड़ी मेमू ट्रेनों को रद्द करने की सूचना जारी की है। रेलवे द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, ट्रेन संख्या 68131/68132 टाटा–बादामपहाड़–टाटा मेमू और 68133/68134 टाटा–बादामपहाड़–टाटा मेमू रद्द रहेंगी। इसके चलते हल्दीपोखर, रायरंगपुर और बादामपहाड़ की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
इसके साथ ही रेलवे ने धनबाद–टाटानगर के बीच चलने वाली 13301/13302 स्वर्णरेखा एक्सप्रेस के टर्मिनल में बदलाव की घोषणा की है। 5 फरवरी से यह ट्रेन टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक संचालित होगी।
संशोधित समय सारिणी इस प्रकार है:
धनबाद से आदित्यपुर: सुबह 5:30 बजे प्रस्थान, दोपहर 12:05 बजे आगमन
आदित्यपुर से धनबाद (वापसी): दोपहर 3:35 बजे प्रस्थान, रात 10:25 बजे आगमन
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के अन्य ठहराव पूर्ववत रहेंगे। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें।
No Comment! Be the first one.