झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने आम बजट का स्वागत किया, महुआ बोर्ड पर जताई नाराजगी, झारखंड के लिए कोई विशेष ऐलान नहीं

News Saga Desk
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट का फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने स्वागत किया है। चेंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह बजट देश के लिए सकारात्मक है और समग्र विकास के दृष्टिकोण से काफी लाभकारी है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बजट में झारखंड की उपेक्षा की गई है। उनके अनुसार, बजट में राज्य के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई है। आदित्य मल्होत्रा ने बताया कि झारखंड में महुआ बोर्ड के गठन की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन बजट में नारियल बोर्ड, काजू और बादाम बोर्ड के गठन का जिक्र तो किया गया है, लेकिन महुआ बोर्ड का कहीं उल्लेख नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि दुर्गापुर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की योजना का उल्लेख किया गया है, जिससे संभावित रूप से झारखंड को भी लाभ मिल सकता है। हालांकि, बजट में झारखंड के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है, लेकिन अन्य राज्यों के लिए किए गए राशि आवंटन के आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि झारखंड को भी लाभ मिलेगा।

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More