झारखंड में रेलवे सेक्टर को बड़ी सौगात, बजट में 7,536 करोड़ का आवंटन

News Saga Desk

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में झारखंड समेत देशभर में रेलवे नेटवर्क का लगातार विकास जारी है। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों को बजट में किए गए आवंटन की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणा निधि सिंह ने बताया कि झारखंड के रेलवे सेक्टर के विकास के लिए इस वर्ष लगभग 7,536 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि रांची और धनबाद डिवीज़न को इस साल विशेष प्राथमिकता मिली है।

रेलवे ट्रैक, विद्युतीकरण और सुरक्षा में होगा विशेष खर्च

डीआरएम ने बताया कि रेलवे ट्रैक के डबिंग, विद्युतीकरण और ट्रेनों की सुरक्षा के लिए शुरू किए गए कवच परियोजना पर विशेष खर्च का प्रावधान किया गया है। इसके तहत झारखंड में 57 अमृत भारत स्टेशन चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से रांची मंडल के 15 स्टेशन बनाए जाने हैं।

उन्होंने कहा कि गोविंदपुर अमृत भारत स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है, जबकि लोहरदगा, पिस्का और मुरी स्टेशन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इन स्टेशनों का भी उद्घाटन किया जाएगा।

अमृत भारत ट्रेनें और भविष्य की योजनाएँ

डीआरएम करुणा निधि सिंह ने बताया कि झारखंड को अब तक 12 बंदे भारत ट्रेनें प्राप्त हुई हैं, जबकि चार जोड़ी अमृत भारत ट्रेनें का परिचालन राज्य में हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को दो और अमृत भारत ट्रेनें प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे सेक्टर के इन विकास कार्यों से राज्य में यात्री सुविधा और रेल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More