News Saga Desk
रांची/बुंडू: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री और नामांकन की प्रक्रिया लगातार जारी है। सोमवार, 2 फरवरी 2026 को रांची समाहरणालय एवं बुंडू अनुमंडल कार्यालय में स्थापित निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष में अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
जानकारी के अनुसार, महापौर पद के लिए शनिवार को एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। वहीं रांची नगर निगम के सभी 53 वार्डों से कुल 94 अभ्यर्थियों ने पार्षद पद के लिए नामांकन किया है, जिनमें 65 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
महापौर पद के लिए अब तक कुल 21 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे हैं। शनिवार को अन्तु तिर्की, अजय मुंडा, सुरेन्द्र लिंडा, सुजित विजय आनंद कुजूर एवं सेनेन डेजी सुरिन ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे, हालांकि किसी भी अभ्यर्थी ने अब तक नामांकन दाखिल नहीं किया है।
सभी 53 वार्डों में नामांकन दाखिल करने की संख्या निम्न है:-
वार्ड 1 – 00
वार्ड 2 – 02
वार्ड 3 – 05
वार्ड 4 – 06
वार्ड 5 – 04
वार्ड 6 – 03
वार्ड 7 – 01
वार्ड 8 – 00
वार्ड 9 – 03
वार्ड 10 – 01
वार्ड 11 – 01
वार्ड 12 – 01
वार्ड 13 – 02
वार्ड 14 – 02
वार्ड 15 – 00
वार्ड 16 – 01
वार्ड 17 – 02
वार्ड 18 – 03
वार्ड 19 – 00
वार्ड 20 – 00
वार्ड 21 – 01
वार्ड 22 – 00
वार्ड 23 – 03
वार्ड 24 – 02
वार्ड 25 – 01
वार्ड 26 – 01
वार्ड 27 – 01
वार्ड 28 – 02
वार्ड 29 – 02
वार्ड 30 – 03
वार्ड 31 – 02
वार्ड 32 – 06
वार्ड 33 – 02
वार्ड 34 – 05
वार्ड 35 – 01
वार्ड 36 – 01
वार्ड 37 – 01
वार्ड 38 – 00
वार्ड 39 – 00
वार्ड 40 – 02
वार्ड 41 – 01
वार्ड 42 – 04
वार्ड 43 – 00
वार्ड 44 – 01
वार्ड 45 – 03
वार्ड 46 – 03
वार्ड 47 – 00
वार्ड 48 – 01
वार्ड 49 – 03
वार्ड 50 – 04
वार्ड 51 – 00
वार्ड 52 – 01
वार्ड 53 – 00
बुण्डू नगर पंचायत में वार्ड पार्षद के लिए नामांकन दाखिल करने की संख्या निम्न है:-
वार्ड 1 – 01
वार्ड 2 – 00
वार्ड 3 – 01
वार्ड 4 – 00
वार्ड 5 – 02
वार्ड 6 – 00
वार्ड 7 – 00
वार्ड 8 – 02
वार्ड 9 – 00
वार्ड 10 – 00
वार्ड 11 – 03
वार्ड 12 – 02
वार्ड 13 – 00
प्रशासन के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी है और आगामी दिनों में नामांकन की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।
No Comment! Be the first one.