News Saga Desk
माननीय राज्यपाल के निर्देशानुसार लोक भवन, रांची स्थित उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक खोल दिया गया है। उद्यान के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जहां कुल 2559 नागरिकों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया।

उद्यान भ्रमण का समय प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उद्यान में प्रवेश लोक भवन के गेट संख्या-2 से सुरक्षा जांच के बाद अपराह्न 1 बजे तक कराया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने स्वयं लोक भवन, रांची स्थित उद्यान का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उद्यान में की गई तैयारियों की समीक्षा की और भ्रमण पर आए नागरिकों से उद्यान को लेकर उनकी राय एवं सुझाव भी प्राप्त किए।
प्रशासन का कहना है कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

No Comment! Be the first one.