News Saga Desk
राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल से मंगलवार तड़के एक बाल कैदी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गया। पेट दर्द की शिकायत पर उसे दो दिन पहले बाल सुधार गृह प्रशासन की ओर से रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
चोरी के मामले में था निरुद्ध
पुलिस के अनुसार, फरार बाल कैदी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है और वह चोरी के एक मामले में वांछित था। कुछ दिनों तक फरार रहने के बाद चार दिन पूर्व उसने आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद उसे डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में निरुद्ध रखा गया था।
जांच और तलाश जारी
इस संबंध में रांची के सदर डीसीपी संजीव बेसरा ने बताया कि बाल कैदी वॉशरूम जाने के बहाने फरार हुआ। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार बाल कैदी की तलाश तेज कर दी गई है।
No Comment! Be the first one.