CIP कांके में 156 सुरक्षाकर्मियों की बर्खास्तगी के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

News Saga Desk

रांची। केंद्रीय मानसिक चिकित्सा संस्थान (CIP), कांके में वर्षों से कार्यरत 156 सुरक्षाकर्मियों को बिना किसी पूर्व सूचना, नोटिस अथवा कारण बताए नौकरी से हटाए जाने के विरोध में सुरक्षाकर्मी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठ गए हैं। नौकरी से निकाले गए सभी सुरक्षाकर्मी अपनी अविलंब बहाली की मांग को लेकर CIP सुरक्षाकर्मी अधिकार संघर्ष समिति के बैनर तले 3 फरवरी से संस्थान परिसर के भीतर CIP चौक के समीप धरना दे रहे हैं।

आंदोलनरत सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि वे पिछले लगभग दो दशकों से संस्थान में सेवाएं दे रहे थे और उनके पूरे कार्यकाल के दौरान उनके खिलाफ कभी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बावजूद 27 जनवरी 2026 को SIS सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से उन्हें सूचना दी गई कि सभी 156 सुरक्षाकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और अब उनकी आवश्यकता नहीं है।

सुरक्षाकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि सभी 156 कर्मियों की बहाली नहीं की गई और इस निर्णय के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

निदेशक का पक्ष

वहीं, कांके स्थित केंद्रीय मानसिक चिकित्सा संस्थान (CIP) के निदेशक ने इस मामले पर स्पष्ट किया कि किसी भी सुरक्षाकर्मी को नौकरी पर रखने या हटाने का अधिकार उनके पास नहीं है।

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More