रिम्स की 64वीं शासी परिषद की बैठक संपन्न, नई आईपीडी बिल्डिंग निर्माण पर हुई अहम चर्चा

News Saga Desk

रांची। रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) की 64वीं शासी परिषद की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में संस्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का सबसे अहम एजेंडा रिम्स में नई आईपीडी (इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट) बिल्डिंग के निर्माण से संबंधित रहा। प्रस्ताव के तहत डीआईजी ग्राउंड परिसर में 500 बेड की नई आईपीडी बिल्डिंग के निर्माण पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि नई आईपीडी बिल्डिंग के निर्माण से रिम्स में बेड की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे मरीजों की वेटिंग कम होगी और उन्हें बेहतर एवं समय पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों का दबाव संतुलित होगा और रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई है। हालांकि, इन सभी प्रस्तावों का क्रियान्वयन नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद किया जाएगा।

Read More News

Read More