News Saga Desk
रांची: नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजधानी रांची के समाहरणालय परिसर में आज सबसे अधिक उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे पूरे परिसर में खासा उत्साह और गहमागहमी देखने को मिली।
इसी क्रम में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रमा खलखो ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा जयशंकर पाठक, अजय नाथ शाहदेव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं, नामांकन कर रहे अधिकांश उम्मीदवारों ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दावा किया।
No Comment! Be the first one.