गुमला के बसिया अनुमंडल में निषेधाज्ञा लागू

News Saga Desk

गुमला। बसिया अनुमंडल क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी-सह-दंडाधिकारी ने धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। आदेश के तहत बसिया अनुमंडल अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के चारों ओर 100 मीटर की परिधि में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी, जर्दा, पान मसाला, हुक्का सहित किसी भी प्रकार के तंबाकू एवं निकोटिन युक्त उत्पादों की बिक्री, भंडारण, वितरण और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, दुकानदार अथवा संस्था के विरुद्ध कोटपा अधिनियम, 2003 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत जुर्माना सहित विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से आदेश के अनुपालन में सहयोग की अपील की है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More