डोरंडा से लापता नेहा को पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ निकाला

News Saga Desk

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता हुई 11 वर्षीय नेहा कुमारी टोप्पो को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची 4 फरवरी 2026 को घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने हर जगह की तलाश

बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के इलाकों और परिचित स्थानों पर व्यापक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

डोरंडा थाना में दर्ज हुआ मामला

परिजनों के आवेदन के आधार पर डोरंडा थाना में कांड संख्या 40/2026, दिनांक 7 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विशेष टीम का किया गया गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा और हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी शुरू की।

पुलिस की त्वरित और सतर्क कार्रवाई के परिणामस्वरूप 10 फरवरी यानी आज के दिन नेहा कुमारी टोप्पो को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Read More News

रांची में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने की तैयारी, 2000 क्षमता का शेल्टर होम और अस्पताल बनेगा

रांची: शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को देखते हुए रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम...

Read More