साहिबगंज में जैप-9 का विदाई-सह-सम्मान समारोह, अधिकारियों को मिली शुभकामनाएं

NEWS SAGA DESK

साहिबगंज स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस-9 में निरीक्षक महेंद्र राय और अवर निरीक्षक रमाशंकर सिंह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

झारखंड की साहिबगंज स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस-9 (JAP-9) परिसर में गुरुवार को एक गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाहिनी के निरीक्षक (सशस्त्र) महेंद्र राय एवं अवर निरीक्षक (सशस्त्र) रमाशंकर सिंह के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियों के लिए उनके सम्मान में आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई और उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

झारखंड सशस्त्र पुलिस-9 (JAP-9)

वरिष्ठ अधिकारियों और संघ के पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

आयोजित विदाई समारोह में वरीय पुलिस उपाधीक्षक मनोज झा एवं विनोद रवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा झारखंड पुलिस एसोसिएशन की साहिबगंज शाखा के अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह सहित झारखंड पुलिस एसोसिएशन, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के तमाम पदाधिकारी, कार्यालय सदस्य तथा वाहिनी के अधिकारी व जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित सभी सहकर्मियों और जवानों ने दोनों पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद भविष्य और नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की।

Read More News

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More