रांची में अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

News Saga Desk

रांची: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के विरोध में राजधानी रांची में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग इकरा मस्जिद के पास मेन रोड पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए युद्ध के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पोस्टर जलाए और इस युद्ध में मासूम बच्चों और आम नागरिकों को निशाना बनाने के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

नारेबाजी और पोस्टर जलाकर जताया विरोध

प्रदर्शनकारी मेन रोड पर जमा हुए और युद्ध के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए शांति की अपील की। उनके हाथों में युद्ध विरोधी पोस्टर थे, जिन्हें कुछ प्रदर्शनकारियों ने जला कर अपना विरोध व्यक्त किया। उनका कहना था कि दुनिया में कहीं भी मासूमों की जान नहीं जानी चाहिए।

स्कूलों पर हमले का आरोप

मौके पर मौजूद आसिफ खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं। उनका कहना था कि यह युद्ध सैनिकों के बीच कम और आम लोगों पर ज्यादा प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने बताया कि कई स्कूलों पर बम गिराए गए हैं, जिसमें कुछ मामलों में बच्चियों की मौत हुई। हाल ही में दो स्कूलों पर बम गिराए गए, हालांकि वहां बच्चे नहीं थे इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।

मासूमों को निशाना बनाना कायरता

आसिफ खान ने कहा कि युद्ध सिर्फ सैनिकों के बीच होना चाहिए। बच्चों, महिलाओं और आम नागरिकों पर हमला करना गलत और कायरता है। यही वजह है कि लोग सड़क पर उतरकर अपनी आवाज उठा रहे हैं।

युद्ध समाप्त करने और शांति की अपील

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जोर देकर कहा कि इस जंग में दोनों तरफ के आम लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने विश्व नेताओं से अपील की कि मिलकर युद्ध को समाप्त किया जाए ताकि मासूम बच्चों और आम नागरिकों की जान बचाई जा सके। प्रदर्शनकारी सभी ने शांति का संदेश देते हुए कहा कि युद्ध से किसी का भला नहीं होता, नुकसान हमेशा आम जनता को उठाना पड़ता है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More