RBI ने मनाप्पुरम फाइनेंस पर लगाया 2.70 लाख रुपये का जुर्माना

Newssaga

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मनाप्पुरम फाइनेंस पर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने कुछ नियामकीय नियमों का पालन न करने की कमियों के लिए ये कार्रवाई की है।

रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि निर्देशों का पालन न करने और उससे जुड़े पत्राचार की जांच के नतीजों के आधार पर कंपनी को एक नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कंपनी से पूछा गया कि उसने निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया और इस असफलता के लिए उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए।

नोटिस पर कंपनी के जवाब और मौखिक दलीलों पर विचार करने के बाद रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने पाया कि मनाप्पुरम फाइनेंस ने कुछ प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों को पूरा वेरिएबल वेतन बिना किसी देरी के पहले ही दे दिया था। हालांकि आरबीआई ने यह भी कहा कि यह जुर्माना नियामकीय नियमों के पालन में कमियों के आधार पर लगाया गया है और इसका उद्देश्य कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेन-देन या समझौते की वैधता पर कोई फैसला देना नहीं है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि मौद्रिक जुर्माना लगाने का मतलब यह नहीं है कि रिजर्व बैंक कंपनी के खिलाफ कोई अन्य कार्रवाई नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची के 3.87 लाख महिलाओं को DBT के जरिए 2,500 रु. मिले

रांची: झारखंड सरकार की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को...

March 7, 2026

Read More News

पुलिसिंग के लिए मिली नयी गाड़ियों के बाद पुलिस की चौकसी, देर रात राउंडिंग पर निकले रांची के SSP राकेश रंजन

राजधानी में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए राँची के एसएसपी राकेश रंजन पूरी...

झारखंड में पुलिस के ताकत को मिली नयी ऊर्जा, नयी गाड़ियों से रफ्तार पकड़ेगी झारखंड में कानून व्यवस्था

झारखंड में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम। झारखंड में पुलिसिंग को...

रांची में बनेगा 528 बेड का छात्रावास, ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सहित 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्तावों पर...

Read More