News Saga Desk
नई दिल्ली। भारत चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में अलग-अलग चरणों में मतदान कराया जाएगा, जबकि सभी राज्यों की मतगणना 4 मई को एक साथ होगी।
- असम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। राज्य में वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
- तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। यहां भी मतगणना 4 मई को की जाएगी।
- पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को कराया जाएगा। राज्य में मतगणना 4 मई को होगी।
- केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
- पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को मतगणना की जाएगी।
चुनाव आयोग के अनुसार, सभी राज्यों में चुनाव प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी कराई जाएगी और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
No Comment! Be the first one.