News Saga Desk
रांची जिला बल में पदस्थापित पांच इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया है। यह निर्णय 16 मार्च को हुई शिकायत कोषांग की बैठक की अनुशंसा और राज्य पुलिस स्थापना परिषद की बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित इंस्पेक्टरों को उनके नए पदस्थापन स्थल पर तुरंत भेजा गया है और उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे बिना किसी देरी के अपने नए कार्यस्थल पर योगदान दें।
किन-किन का हुआ तबादला
इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा: रांची से CTC मुसाबनी स्थानांतरित
इंस्पेक्टर बिमल किण्डो: रांची से CID में पदस्थापित
निलंबित इंस्पेक्टर ब्रहमदेव प्रसाद: रांची से जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट भेजा गया
इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह: रांची से सरायकेला-खरसावां जिला में स्थानांतरित
इंस्पेक्टर सुषील कुमार: रांची से CTC मुसाबनी स्थानांतरित
तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को 1 मार्च 2026 से विरमित माना जाएगा और उन्हें तुरंत नए स्थान के लिए प्रस्थान करना होगा।
औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जमा करेंगे। इसके बाद उनका अंतिम वेतन प्रमाण पत्र (LPC) जारी किया जाएगा और जिला के सभी अभिलेखों से उनके नाम हटा दिए जाएंगे।
No Comment! Be the first one.