बॉलीवुड अपडेट: सुरक्षा कारणों से ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग दुबई से मुंबई में शिफ्ट

News Saga Desk

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारतीय सिनेमा पर भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का दुबई शेड्यूल रद्द होने के बाद अब अक्षय कुमार की आगामी मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग योजना में भी बड़ा बदलाव किया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते फिल्म के मेकर्स ने दुबई में होने वाली शूटिंग की जगह मुंबई में इसे करने का निर्णय लिया है।

गाने की शूटिंग मुंबई में, पूरी स्टारकास्ट होगी शामिल

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के एक भव्य गाने की शूटिंग दुबई में होने वाली थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए अब इसे मुंबई में शिफ्ट कर दिया गया है। इस गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट-अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीस-शामिल होंगी। कलाकारों की तारीखें एक साथ मिलाना मुश्किल होने के कारण शूटिंग को टालना संभव नहीं था।

निर्माताओं ने विकल्प के रूप में मुंबई में भव्य सेट तैयार करने का निर्णय लिया है। माढ द्वीप, गोल्डन टोबैको स्टूडियो और गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में बड़े पैमाने पर सेट बनाए जाएंगे ताकि दुबई जैसा माहौल तैयार किया जा सके। फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने भी पुष्टि की है कि अब गाने की शूटिंग मुंबई में ही होगी।

शूटिंग की तारीख और रिलीज़

जानकारी के अनुसार, इस गाने की शूटिंग 15 अप्रैल से शुरू होगी और इसमें पूरी स्टारकास्ट नजर आएगी। ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और अनुमान है कि यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More