गोलगप्पा खाकर 6 साल के बच्चे की मौत, 3 दर्जन से ज्यादा बीमार, ठेले वाले की तलाश जारी

News Saga Desk

झारखंड के Giridih जिले से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कथित फूड पॉइजनिंग की घटना में एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

यह मामला सदर प्रखंड के लेदा-बजटो गांव का है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम गांव में एक अज्ञात ठेले वाले से गुपचुप और छोला खाने के बाद कई बच्चों और ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी।

रविवार सुबह होते-होते लोगों में तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 6 वर्षीय रंजन कुमार की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की मां रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना में 22 से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांव में मेडिकल टीम तैनात कर दी गई है और जिन लोगों ने गुपचुप खाया था, उनकी पहचान कर स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

वहीं पुलिस उस अज्ञात ठेले वाले की तलाश में जुट गई है, जिससे यह खाद्य सामग्री खरीदी गई थी। सिविल सर्जन Dr. Bachcha Singh ने प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है।

Read More News

Read More