अभिषेक बनर्जी पर हमला मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लोग गिरफ्तार

News Saga Desk

सोनारपुर हिंसा, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार!

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। रातभर चले छापेमारी अभियान के बाद पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।शनिवार को अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे थे, तभी एक उग्र भीड़ ने उनके काफिले को निशाना बनाया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। टीएमसी और बीजेपी एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने रातभर चले छापेमारी अभियान के बाद 5 से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें चुनाव बाद हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने के दौरान निशाना बनाया गया था।

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद बंगाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से दो लोगों की पहचान तपन मैती और आकाश के रूप में हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और पकड़े गए पांचों लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ममता ने लगाया बीजेपी पर इल्जाम

टीएमसी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी को चिकित्सा सुविधा मिलने से रोकने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने कहा, सत्ता में बैठे लोग अस्पतालों और संबंधित अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं ताकि अभिषेक बनर्जी को भर्ती न किया जाए, क्योंकि वे नहीं चाहते कि उनका इलाज हो। उन्होंने पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।

सड़क पर उतरे TMC कार्यकर्ता

उधर, अभिषेक बनर्जी के कथित हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। हुगली जिले के चुंचुड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व तृणमूल विधायक असित मजूमदार ने पिपुलपाती मोड़ पर सड़क जाम कर धरना दिया। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। असित मजूमदार ने कहा कि अत्याचार का सामना कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन में जाने पर अभिषेक बनर्जी को कथित रूप से अपमानित किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ऊपर अंडे और जूते फेंके गए, जिसके विरोध में तृणमूल कांग्रेस सड़क पर उतरी है।

Read More News

झारखंड अग्निशमन सेवा को मिली 58 आधुनिक मिनी टेंडर गाड़ियां, सीएम हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड अग्निशमन सेवा में 58 आधुनिक मिनी टेंडर वाटर विथ मिस्ट टेक्नोलॉजी वाहन शामिल। मुख्यमंत्री...

Read More