एनजीटी आदेशों की अवहेलना: अवैध बालू खनन पर छापेमारी, दो ट्रैक्टर जब्त

News saga Desk

धनबाद:मानसून को देखते हुए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ( एनजीटी ) ने 10 जून से नदियों से बालू उठाव पर देशभर में रोक लगा दी है। इसके बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। गुरुवार को तड़के खनन विभाग की टीम ने सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध परमिट के बालू लदे दो वाहनों को जब्त किया गया, जबकि तेलमच्चो घाट पर अवैध खनन करते मिले धंधेबाज टीम को देखकर फरार हो गए।

लातेहार में अवैध बालू कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। एनजीटी की रोक लागू होने के बाद तस्करों ने रात और दिन में बड़े पैमाने पर अवैध बालू उठाव शुरू किया । स्थानीय लोगों के अनुसार औरंगा नदी के क्षतिग्रस्त पुलिया के पास से लगातार बालू का अवैध उठाव हो रहा है । प्रशासन द्वारा छापेमारी की गई और अवैध रूप से बालू लदे दो वाहन जब्त किए गए, हालांकि चालक और मजदूर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए ।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बारिश के दौरान नदियों के क्षतिग्रस्त होने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यह रोक लगाई है । जामताड़ा के डीसी आलोक कुमार ने भी एनजीटी आदेश के अनुसार विशेष निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि एनजीटी दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त लोगों पर सतत अभियान चलाया जाएगा । जब्त वाहनों की सूचना खनन पदाधिकारी को भेज दी गई है और थाना केस दर्ज की गई है । स्थानिय लोग प्रशासन की जांच की उम्मीद में हैं ।

Read More News

Read More