स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव, आयुष्मान भारत से आरोग्य मंदिर तक की सफलता गाथा: अनुप्रिया

News Saga Desk

मीरजापुर । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है और आज स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली न केवल लोगों के जीवन स्तर को सुधारती है, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति और उत्पादकता को भी मजबूत बनाती है।

अनुप्रिया पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2017 के तहत सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को लक्ष्य बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण बनाया गया है। इसी दिशा में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना की गई, जहां प्राथमिक उपचार, रोगों की जांच, परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मई 2026 तक देश में 1.8 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए देशभर में बड़ी संख्या में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, जांच, परामर्श और आवश्यक दवाएं लोगों को उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही जन औषधि केंद्रों के जरिए आम जनता को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल तकनीक के उपयोग, चिकित्सा अवसंरचना के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक मजबूत, सुलभ और किफायती बनी है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत के निर्माण में सशक्त स्वास्थ्य व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और व्यापक होगा।

Read More News

राज्यपाल संतोष गंगवार से सर्जन वाइस एडमिरल आरती सारिन की शिष्टाचार भेंट, नेत्र चिकित्सा शिविर की दी जानकारी

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को आरती सारिन ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार...

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन में अभियान लगातार जारी है

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन...

झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा कुमारी को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया सम्मानित

झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 18वीं झारखंड...

Read More