श्रीलंका त्रिकोणीय सीरीज में बड़ा बदलाव, युधवीर सिंह की जगह अशोक शर्मा की एंट्री

News Saga Desk

नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत ‘ए’ टीम में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को शामिल किया है। वह चोटिल युधवीर सिंह की जगह टीम का हिस्सा होंगे।बीसीसीआई के अनुसार, युधवीर सिंह को 13 जून को गेंदबाजी के दौरान दाएं कंधे में असहजता महसूस हुई थी। इससे पहले 11 जून को फील्डिंग सत्र के दौरान भी उन्हें इसी तरह की परेशानी हुई थी।

युधवीर की जगह टीम में शामिल किए गए अशोक शर्मा ने हाल के महीनों में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। आईपीएल 2026 में उन्होंने 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सुर्खियां बटोरी थीं। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने छह मैचों में छह विकेट हासिल किए और अपनी गति तथा आक्रामक गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

फिलहाल तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारत ‘ए’ टीम श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है, जिसमें श्रीलंका ‘ए’ और अफगानिस्तान ‘ए’ भी शामिल हैं। भारत ‘ए’ अपने अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगा, वहीं अशोक शर्मा के शामिल होने से तेज गेंदबाजी आक्रमण को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Read More News

Read More