JPSC-JSSC आंदोलन में लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का आक्रोश,अल्बर्ट एक्का चौक पर नेताओं के फूंके पुतले

NEWS SAGA DESK

जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को आंदोलनरत छात्रों ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मंत्री इरफान अंसारी, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और JSSC अध्यक्ष सुधीर गुप्ता के पुतले का दहन किया। छात्रों का आरोप है कि उनके आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसी के विरोध में उन्होंने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
छात्रों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनके साथ लाठीचार्ज किया गया। छात्रों ने लाठीचार्ज की कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी जताई और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। इस दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
छात्रों ने सरकार से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर जवाब देने की मांग की।
वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई। पुलिस बल की मौजूदगी में छात्रों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन के बाद वहां से वापस लौट गए।

Read More News

JPSC-JSSC आंदोलन में लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का आक्रोश,अल्बर्ट एक्का चौक पर नेताओं के फूंके पुतले

जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।...

Read More