पलामू में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

पलामू के कौड़िया गांव में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

पलामू में गर्भवती महिला की हत्या

पलामू। झारखंड के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में एक गर्भवती महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर उसकी जान ले ली। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पलामू में गर्भवती महिला की हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

इसे भी देखें:-DSPMU Protest: सीट कटौती के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन | कुलपति कार्यालय घेरने की कोशिश

मृतका की पहचान काजल देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति रंजीत सिंह बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

विवाद के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान रंजीत सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। बाद में रात में कथित तौर पर उसका गला दबा दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी और सहायक अवर निरीक्षक नबी अंसारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय आरोपी के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है।

Read More News

‘नौकरी की जरूरत वाले छात्रों की अकाउंटेबिलिटी हो’, शिक्षा सुधार पर कुनिका सदानंद ने दिया जोर

कुनिका सदानंद थिंक झारखंड थिंक फ्यूचर कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचीं। छात्रों की नौकरी,...

Read More