छात्रों की मांगों पर जल्द निकलेगा रास्ता: के. राजू

NEWS SAGA DESK

झारखंड में छात्रों की मांगों को लेकर कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि सरकार गंभीर है और जल्द समाधान निकलेगा। कांग्रेस ने केंद्र के खान विधेयक पर भी सवाल उठाए।

झारखंड में JPSC-JSSC समेत विभिन्न परीक्षाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच कांग्रेस ने जल्द समाधान की उम्मीद जताई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के मुद्दे को लेकर गंभीर है और उनकी जायज मांगों के समाधान का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही छात्रों की सभी जायज मांगों पर सकारात्मक रास्ता निकलेगा।

के. राजू

के. राजू सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं एवं जायज मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश जारी है।

छात्रों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर: के. राजू

कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि उन्होंने झारखंड में आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे को गंभीरता से लिया है और उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर छात्रों की समस्याओं के समाधान का मुद्दा उठाया गया है।

इसे भी देखें:-Ranchi में Brown Sugar की तस्करी करते महिला गिरफ्तार, ₹20 हजार कैश बरामद | Ranchi Police

उन्होंने कहा कि सोमवार को भी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ समिति की बातचीत हुई है। बातचीत के जरिए छात्रों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों की मांग को लेकर उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय सामने आएगा।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का किया जिक्र

के. राजू ने राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में आयोजित किए गए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया गया। इसके बाद देश में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत को लेकर चर्चा तेज हुई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का स्पष्ट संदेश है कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी सुधार किए जाने चाहिए। ऐसी व्यवस्था विकसित करने की जरूरत है, जिससे पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और छात्रों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था मिल सके।

Read More News

Read More