बासुकीनाथ धाम में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 1.82 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

NEWS SAGA DESK

बासुकीनाथ धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर 1,81,984 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। डीसी-एसपी ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया।

दुमका: राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के 19वें दिन सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु बासुकीनाथ पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। शाम 5 बजे तक कुल 1,81,984 श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकीनाथ का जलार्पण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

1,81,984 श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकीनाथ का जलार्पण

तीसरी सोमवारी के अवसर पर बासुकीनाथ जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन की ओर से निर्धारित कतार और अर्घा व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम तरीके से जलार्पण कराया गया।

शीघ्रदर्शनम से 2,483 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शाम 5 बजे तक शीघ्रदर्शनम के माध्यम से 2,483 श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकीनाथ का जलार्पण किया। शीघ्रदर्शनम से प्रशासन को 12,41,500 रुपये की राशि प्राप्त हुई।

वहीं, गोलक से 1,44,670 रुपये और अन्य स्रोतों से 16,170 रुपये की प्राप्ति हुई। इस तरह तीसरी सोमवारी पर मंदिर से जुड़े विभिन्न स्रोतों से राजस्व प्राप्त हुआ।

डीसी ने कंट्रोल रूम से लिया मेला क्षेत्र का जायजा

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

इसे भी देखें:-Ranchi में Brown Sugar की तस्करी करते महिला गिरफ्तार, ₹20 हजार कैश बरामद | Ranchi Police

डीसी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर CCTV कैमरों के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी व्यवस्था को देखा। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़, कतार की स्थिति, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, जलार्पण व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन की जानकारी ली।

Read More News

Read More