सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज अहम बैठक, MMDR Bill पर होगी चर्चा

सीएम हेमंत सोरेन की अहम बैठक आज रांची में होगी। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में MMDR Amendment Bill 2026 के खिलाफ आंदोलन और संगठन मजबूत करने पर चर्चा होगी।

News Saga Desk

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विस्तारित केंद्रीय समिति की अहम बैठक बुधवार को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन करेंगे। बैठक में केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 (MMDR Amendment Bill 2026) के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर प्रमुखता से चर्चा होगी। पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे किस तरह का राजनीतिक और जन आंदोलन खड़ा करेगी, इस पर रणनीति तय किए जाने की संभावना है।

संगठन को मजबूत करने पर भी रहेगा फोकस

सीएम हेमंत

MMDR Amendment Bill के अलावा बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर भी मंथन किया जाएगा। आने वाले दिनों में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों और संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
JMM की इस विस्तारित बैठक में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, महानगर अध्यक्ष, महानगर सचिव तथा जिला संयोजकों के शामिल होने की बात कही गई है।

इसे भी देखे- CM Hemant Soren hoists the tricolor on the 80th Independence Day | 

आंदोलन की रणनीति पर होगी चर्चा

MMDR संशोधन विधेयक को लेकर JMM पहले से ही केंद्र सरकार पर सवाल उठाता रहा है। ऐसे में इस बैठक को पार्टी की आगे की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में आंदोलन का स्वरूप, संगठन की भूमिका और इसे राज्य स्तर पर किस तरह आगे बढ़ाया जाए, जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि बैठक के बाद JMM इस विधेयक के विरोध में किस तरह की रणनीति का ऐलान करता है और पार्टी अपने आंदोलन को किस स्तर तक ले जाती है।

JMM की सक्रियता झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकती है। खनिज संसाधनों और उनसे जुड़े अधिकारों का विषय राज्य में लंबे समय से राजनीतिक बहस का हिस्सा रहा है। ऐसे में पार्टी यदि बड़े आंदोलन की घोषणा करती है तो इसका असर राज्य की राजनीतिक गतिविधियों पर भी दिखाई दे सकता है।

JMM की अगली रणनीति सामने आने का इंतजार है। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विधेयक के विरोध, संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर लिए जाने वाले फैसले आने वाले दिनों में पार्टी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Read More News

Read More