झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 96 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2,889 अधिवक्ता मतदान कर रहे हैं, 22 अगस्त को मतगणना और परिणाम होगा।
News Saga Desk
झारखंड हाईकोर्ट परिसर में आज अदालत की कार्रवाई के साथ-साथ चुनावी हलचल भी देखने को मिल रही है। हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सुबह से ही परिसर में गहमागहमी बढ़ गई है। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर कौन बाजी मारेगा, इसका फैसला अब अधिवक्ताओं के वोट से होगा। एसोसिएशन के चुनाव के लिए आज सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।
हाईकोर्ट में 2889 अधिवक्ता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल
इस चुनाव में हाईकोर्ट के कुल 2,889 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव में अध्यक्ष समेत एसोसिएशन के अलग-अलग पदों के लिए कुल 96 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। मतदान को लेकर हाईकोर्ट परिसर में भी चुनावी सरगर्मी तेज है और अधिवक्ताओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है।

मतदान के बाद 22 अगस्त को होगी मतगणना
मतदान खत्म होने के बाद अब सबकी नजर मतगणना पर होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी और इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2,889 अधिवक्ताओं का फैसला किसके पक्ष में जाता है और हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की कमान आखिर किसके हाथ आती है।
इसे भी देखे- If We Lose Our Jobs, We’ll Go to Court! JSSC Candidates Declare #jpsc #jssc #ranchi
96 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
इस बार एसोसिएशन के अलग-अलग पदों के लिए कुल 96 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। उम्मीदवारों ने चुनाव से पहले अपने-अपने पक्ष में अधिवक्ताओं का समर्थन हासिल करने के लिए संपर्क अभियान चलाया।
इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के मैदान में होने से झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। अब अंतिम फैसला अधिवक्ताओं के वोट से होगा। मतदान के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी पर बनी हुई है।
No Comment! Be the first one.