पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, रांची में लगा मुफ्त हेल्थ कैंप

NEWS SAGA DESK

रांची के बांधगाड़ी दीपाटोली में पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 110 लोगों की जांच की गई।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार (03 अक्टूबर 2026) को राजधानी रांची में एक विशेष सामाजिक पहल की गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर ‘झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची’ के संयुक्त तत्वाधान में कोकर स्थित धूमकुड़िया सामुदायिक भवन (बांधगाड़ी दीपाटोली) में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफ़ल आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

110 लोगों की हुई निःशुल्क जांच, बांटी गई दवाइयां आयोजित स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना था, ताकि कोई भी अभाव में इलाज और जांच से वंचित न रहे। शिविर के दौरान कुल 110 जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, सामान्य रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, कान-नाक-गला (ENT) रोग, चर्म एवं सौंदर्य रोग तथा सुनने की क्षमता (हियरिंग टेस्ट) की गहन जांच की गई। जांच के उपरांत मरीजों को डॉक्टरों की सलाह पर आवश्यक दवाइयां भी बिल्कुल मुफ्त प्रदान की गईं।शिविर में बरियातू स्थित क्लिनिका क्योर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आफताब आलम, डॉ. महताब (सामान्य रोग विशेषज्ञ), डॉ. आकांक्षा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. के. के. दास (कान-नाक-गला विशेषज्ञ), डॉ. समीक्षा राठी (चर्म एवं सौंदर्य रोग विशेषज्ञ) तथा श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय के प्रबंधक आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया।

Read More News

Read More