रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक टी20 मुकाबला खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों का अगला पड़ाव इंदौर है। शनिवार को भारतीय और वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे इंदौर के लिए रवाना हुए।
NEWS SAGA DESK
रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक टी20 मुकाबला खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों का अगला पड़ाव इंदौर है। शनिवार को भारतीय और वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे इंदौर के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर में कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं, अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी भी एयरपोर्ट पहुंचे।
दरअसल, 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को छह विकेट से शिकस्त दी। मुकाबले के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।
अब दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाना है। रांची में जीत हासिल करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी, जबकि भारतीय टीम की नजर वापसी करने पर होगी।
रांची से दोनों टीमों के रवाना होने के साथ ही क्रिकेट फैंस की निगाहें अब इंदौर में होने वाले अगले मुकाबले पर टिक गई हैं। देखना होगा कि अगले मैच में टीम इंडिया जीत के साथ वापसी कर पाती है या वेस्टइंडीज एक बार फिर अपना दम दिखाती है।
No Comment! Be the first one.