रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच में हाथापाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

राजधानी रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे T20 मुकाबले के दौरान क्रिकेट के रोमांच के बीच अचानक तनाव की स्थिति बन गई। मैच देखने पहुंचे दर्शकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया।

NEWS SAGA DESK

मैच के दौरान स्टेडियम में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे। दोनों टीमों के बीच मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था। इसी बीच कुछ दर्शकों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर माहौल बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई।

स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद रांची पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। पुलिस की कार्रवाई के बाद विवाद को शांत कराया गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

स्टेडियम में हुए इस विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की तत्परता और थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप की भूमिका को लेकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनकी मुस्तैदी की तारीफ कर रहे हैं।

क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए अहम जिम्मेदारी होती है। ऐसे में विवाद की सूचना पर तुरंत कार्रवाई कर स्थिति संभालने को लेकर पुलिस की भूमिका चर्चा में है।

Read More News

तंग गलियों से दूर-दराज के गांवों तक पहुंचेगी मदद, रांची को मिलेगी नमो जीवन रक्षक बाइक एम्बुलेंस

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक तेज और सुलभ बनाने के उद्देश्य से रांची में ‘नमो जीवन रक्षक बाइक...

Read More