रांची में बंद घर से 12 लाख के जेवरात और नकदी की चोरी, छठ मनाने बिहार गया था परिवार

रांची के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के देवी दर्शन स्थित वैष्णवी नगर में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिए। गृहस्वामी धर्मेंद्र कुमार सिंह परिवार के साथ छठ पूजा मनाने बिहार के छपरा गए थे। इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Saga Desk

रांची: राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 12 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना देवी दर्शन स्थित वैष्णवी नगर की है। चोरी की इस वारदात से इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, वैष्णवी नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने परिवार के साथ छठ महापर्व मनाने बिहार के छपरा जिले के परसा गांव गए हुए थे। इसी दौरान रविवार को चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। घटना को लेकर गृहस्वामी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बीआईटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।

Read More News

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More